Wednesday, October 1, 2014

माँ

माँ 
आज तेरी पुरानी लोरी रात भर जगाएगी
उदास पलके प्यासी अपनी ही आंसू पी जायेगी
उड़ते पंछी किसे ढूंढते हैं , क्या आज तू बता पायेगी
इस हवाओं के झोकों में तेरी मीठी हंसी कब सुनाएगी
खुद भी आएगी क्या तू माँ ?
या बस याद तेरी आएगी
कहती थी सर्द मौसम हैं आज शाल पहनकर दफ्तर जाना
भूक लगेगी तो बस घर का खाना खाना
अब क्या तू गोल परोंठे अपने हांथो से नहीं बनाएगी?
ना फोन करके पूछेगी “बिटिया तू कितनी देर में आएगी”
तेरी बाँहों में मेरी राते घुलती
तेरे कंगन के खनक से नींद खुलती
जब मैं छोटी थी तो समझती चाँद को तू माथे पे सजाती हैं
रोज़ रोज़ नयी कहानिया कहा से लाती ?
आज तेरी आवाज़ कहीं खो गयी
क्यूँ मुझसे इतने जल्दी जुदा हो गयी
क्या तू छोटी बिटिया को डोली में नहीं बिठाएगी ?
मुझे दुल्हन सा नहीं सजाएगी ?
क्यूँ विदाई के गीत नहीं गाएगी ?
बस ...अब तो याद आएगी ना माँ तू तो नहीं आएगी ?
तडपेगी तू भी बहोत लेकिन गले से नहीं लगा पाएगी ?
बचपन की वो लोरी आज तो रात भर जगाएगी
मैं नहीं जानती थी तू किसी दिन ऐसे सो जाएगी

मम्मा I <3 nbsp="" o:p="" u="">
अर्चना शर्मा 

Friday, September 12, 2014

गाँव की यादे

 पनघट तक पीछे आके,
मेरी मटकी तोडके आँखे मिलाते,
नैनों में नयना डाल मुस्कुरात ,
संखिओं को देख क्यूँ छुप जाते?
आज समझ में आया,
थक जाती थी मैं किनारे तक चल जब,
मेरे आँचल से अपना पसीना हटाते थे
कच्ची मोड़ मेरे आँगन में वोही से क्यूँ जाते,
आज समझ में आया
अकेली आना कहते,
सखियों को साथ ना लाना
मेरी कलाई थाम के घंटो क्या ढूंढा करते
आज समझ में आया
जब भी शाम को लालटेन जलाऊ
छत से क्यूँ झाँका करते
जब तक ना ओझल हो जाये
क्यूँ पगडंडी तक देखा करते?
आज समझ में आया
जाड़े की नरम धूप में तुम
छत की आड़ में क्यों ले जाया करते
आँगन की वो छाव का बिस्तर,
और सपनो का तकिया,
रस्सीवाली वो प्यार में बुनी हुई वो खटिया,
मेरे पैरो को अपने पैरो से दबाना,
मेरी पायल का शरमाना,
घूँघरू का “छनछन” मुझे चिढाना,
मेरे आँचल को तेरा सर पे ओढांना,
देखना मुझे उस चोर निगाहों से,
फिर लजाके मेरा तुमसे सिमट जाना,
अंगीठी की वो नरम आंच,
 बचपन का वो झूला
और जवानी की आँख मिचोली,
संखियो की खुसफुस सुनकर,
भागना अपनी मडईया ओर
बिन मतलब टीका सिंगार
बरसात का वो भीगा योवन
क्यूँ रखती थी मैं एक छोटा दर्पण
शायद आज समझ में आया,
जब तेरी यादों ने मुझे भिगाया
अब तो पियाजी पास नहीं,
तो बादल में बरसात नहीं,
पहले तो खेतो के आड़ में छुपकर,
तुम मुझे सताया करते,
पहनाऊंगा आज चुडिया कहकर
बहाने से बुलाया करते
“अम्मा” जी आई ऐसा कहकर
मुझे डराया करते,
फिर घंटो बतियाते , बालो को सहलाते,
कब तक देखू कहकर सीने से लगाया करते,
उड़ते पंछियों को देखकर
उन्हें चिढाया करते , हाय अब..
कोयल बहुत कम गुनगुनाती हैं
पियाजी याद बहुत ही आती हैं
पहले मेरी मेहँदी के सूखे,
तक भी नही रुक पाते थे,
उसपे अपना नाम ढुढते
दोपहर तक मुझे बताते
छेड़ते कभी तो कभी कमर को छुके बहकाते थे

अब तो मेहंदी भी छूट गयी, स्वप्न की गगरी फूंट गयी
बस बादल में धुंधला चेहरा हैं

जो साफ़ नज़र भी नहीं आता
तू जहा गया हैं मुझको भी
क्यों साथ नहीं लेकर जाता
क्या अलग थलग हैं जहां वहां का?
वहां की याद बिछड़ी हैं
ना चरखा हैं बाबु जी का वहा ?
क्या माँ के हांथो की खिचड़ी हैं
वहा तेरे नाम से गोरी कोई
काजल बिदिया सजाती हैं
मैं ही करती हु याद तुझे
या याद तुझे भी आती हैं
मुझको दीखता हैं तू ही तू
हर पल हर क्षण हर सू
पर सुना हैं जिस गाम गया तू हैं
बस काला-सियाह अँधेरा हैं
क्या देख सकेगा वहां मुझे तू?
सुना हैं दूर बहुत हैं जगह यहाँ से
क्या माँ की लोरियाँ वहां जाती हैं?
जो हवा छूती हैं मुझे क्या,
तुझे भी छूकर जाती हैं
तू खुद नहीं गया हैं वहा,
तुझे रब ने बुलाया हैं
इस वियोग का सारा किस्सा
आज समझ में आया !
अर्चना शर्मा 

Monday, July 7, 2014

क्या प्यार दोबारा होता हैं !

जब भी देखूं तुम्हारी आँखों में
याद आते हैं वो गुजरे गुलाबी लम्हें
पहला प्यार जो हमारी ज़िंदगी में आया
उन हसीन घड़ियों में ,हमने तुम्हें पाया

बरसातों के खुशनुमा मौसम
कुछ भीगे तुम, कुछ भीगे से हम
राह से चलते-चलते अनजाने से टकराए
ठंड से कपकपाते बदन, थोड़े से सहेराए
चहेरे से टपकती बूंदें, गालों पर लटों की घटायें
नयना मिले नयनों से, हम दोनों मुस्कुराए
सिमटकर अपनी चुनरी, शरमाये निकल गये थे।

घर पहुँचे लेकर तेरे उजले से साए
पलकों में बंद होकर साथ तुम भी चले आए
मुलाक़ातों के फिर शुरू रोज़ सिलसिले
दिल-ओ-जान हमारे, सदा ही रहे मिले
रेशम डोर से बँधकर, मिलकर ख्वाब सजाए
प्यार, समर्पण के भावना से गीत रचाए
तुम्हारे होने से जीवन के नज़रिए बदल गये थे।


इतना वक़्त जो तुम संग बिता लिया
हर लम्हा जिया वो था नया-नया
गुलशन-ए-बहार में खुशियों के फूल खिलाए
संभाला तुम्हीं ने हमें ,कभी कदम डगमगाए
सिखाया तूफ़ानो का सामना करना
संयम से अपने अस्तित्व को सँवारना
प्यार की गहराई के असली मायने समझ गये थे |

गुलाबी लम्हों को रखा संजोए
मन में उनको पल पल दोहराए
क्या पहला प्यार फिर हो सकता है?
होता है, आज मुझे हुआ है
दोबारा तुमसे….
अर्चना शर्मा

मेरा प्रेम शिव हैं!

मेरा प्रेम शिव हैं ...
जिसके शीश में चन्द्रमा सुशोभित हैं , जिनकी बेसभूषा से 'जीवन' और 'मृत्यु' का बोध होता है | शीश पर गंगा और चंद्र-जीवन एवं कला के दयोत्म है | शरीर पर चिता की भस्म ... जतजूटधारी, सर्प लपेटे, गले मे हड्डियों एवं नरमुंडो की माला और जिसके भूत-प्रेत, पिशाच आदि गण है! मैं उन्ही की उपासक हूँ , उन्ही से मेरा प्रेम हैं मैं पार्वती नहीं पर वो मेरे शिव हैं ,मेरे शिव हैं !
प्रगाढ़ प्रेम की प्रतिमा मेरे शिव मेरे महादेव ............
उनसे ही ये जगत वो ही जगत के पालनहार .......
अर्चना शर्मा
Meriii saanso me ussiki mohabbat hain,ussi ke dum se meri jannat hain, usi me hain mere dono jahaan, ye dil ki dhadkan bhi usiki amaanat hain...

aaj hawaao me chahat hain bahot khushiya hain aas paas yaa shayad main khush hu, KHUD SE BICHHAD GYI THI , par aaj khud ba khud dhund liyaa jo mere man me hain , aainaa dekhne ki fursat bhi nahi thi aaj khud ko sanwaarna chahti hu, lekin bas mujhe pata hain jo mere man me hain bahot special hain wo....
Archana...

Friday, March 14, 2014

बरखा , कश्ती , बुँदे


बरखा , कश्ती , बुँदे
कश्ती और बूंदे झूम रही हैं बरखा संग
हम रंग जाना चाहते हैं अपने पिया के रंग
सिमटके भीगे साथ में उनके लेके अपना बचपन संग
आजाओ हम बादल छू ले उड़ जाए हवा के संग

लोग हँसते हैं !


मुझपे हस्ते हैं वो फूल जो तुमने मेरे बालो में लगाया था ,
हसते हैं ये रास्ते जिनपर साथ चला करते थे तुम ,
हंसता हैं वो बादल जिसकी धुप को तुम हथेली से छाव किया करते थे ,
देखो बारिश की वो बुँदे हंसती हैं जिस'से बचाने को तुम अक्सर मुझसे लिपट जाया करते थे,
अब सर्दिया हो चली तुम्हारे दिए गर्म कपडे भी मजाक उड़ायेंगे ,
बस्ती के वो राहगीर जिन्हें देख तुम हाथ थामा करते थे मुझे चिढाएंगे,
तुम्हारे दिए तोहफे ताना कसने से बाज़ नहीं आते ,
कितनी दूँ आवाज़ तुम मेरे पास नहीं आते ,
अब तो मेरी साँसों ने भी मुझसे बग़ावत की हैं ,
दिल ने मेरे मुझसे, धडकनों के बंद होने की शिकायत की हैं ,
क्या ये शिकायत साँसों के साथ ठहर जायेंगी ,
या किसी दिन तेरे लौट आने की खबर आएगी ?
कहो इस कमबख्त ज़माने को खामोश हो ,
या मुझे खामोश होने की इजाज़त दे ,
नही मिला सकता मेरे महबूब से
तो मुझे रिहाई दे , क़यामत दे, मुझे क़यामत दे ,
मेरे अल्लाह मुझे क़यामत दे ....
अर्चना शर्मा
 —

बस "अमर प्रेम" रह जायेगा

बाल गणेश को प्रथम प्रणाम "
मेरी कविता "अमर प्रेम " शिव के चरणों में ,

जबसे तेरी प्रीत लगी इस जग से नाता टूट गया ,
लोक-लाज का झूठा दर्पण पल में सैयां जी टूट गया ,
तुम मेरे प्रियतम , प्राण -नाथ तुमपे मैं जाऊ वारी,
फिर क्या जो हंसी ठिठोली करती सखिया ये अल्हड सारी
तुम मुझमे हो, मैं हूँ तुमसे ही , क्या कोई समझ ये पायेगा ,
सब मिट जाए भी इस जग में मेरा "अमर प्रेम " रह जाएगा !
बस "अमर प्रेम" रह जायेगा 

मेरी दुनिया "तुम " में हैं !

मेरी दुनिया "तुम " में हैं ,
तुम" तो बस जानते हो पर , मैं तो तुम्हे जानती हूँ !
तुम मुझे मानते बहुत हो , पर मैं तो तुम्हारी हर बात मानती हूँ !
तुम सुबह का सूरज देखते हो , पर मैं रातभर अपना चाँद "तुम " में  देखती हूँ !
तुम सबकुछ भूल जाते हो , पर मैं सिर्फ तुम्हे याद रखती हूँ !
"तुम" दुनिया की परवाह करते हो , मेरी दुनिया "तुम "में हैं !
--------------------------------------------  "अर्चना शर्मा "

Thursday, March 13, 2014

मेरा प्रेम शिव हैं ...

मेरा प्रेम शिव हैं ...
जिसके शीश में चन्द्रमा सुशोभित हैं , जिनकी बेसभूषा से 'जीवन' और 'मृत्यु' का बोध होता है | शीश पर गंगा और चंद्र-जीवन एवं कला के दयोत्म है | शरीर पर चिता की भस्म ... जतजूटधारी, सर्प लपेटे, गले मे हड्डियों एवं नरमुंडो की माला और जिसके भूत-प्रेत, पिशाच आदि गण है! मैं उन्ही की उपासक हूँ , उन्ही से मेरा प्रेम हैं मैं पार्वती नहीं पर वो मेरे शिव हैं ,मेरे शिव हैं !
प्रगाढ़ प्रेम की प्रतिमा मेरे शिव मेरे महादेव ............
उनसे ही ये जगत वो ही जगत के पालनहार .......
अर्चना शर्मा

वो “रैना “ कब आएँगी ?


पहले तो ये बिंदिया घूँघट से उन्हें झाँका करती थी ,
ये चूड़िया कलाइयो में इतराया करती थी ,
मेरी माग में सिन्दुर्री सूरज बिखर के चमकता था ,
काजल मग्न थे पीया के दरस में ,
श्रृंगार से दर्पण की आँख मिचोली थी ,
जब मैं हर शाम मिला करती थी उनसे ,
अब वो बात नहीं हैं ,
नाही मिलन की बेला हैं वो रात नहीं हैं , रात ,
ये रात नहीं बस सियाह अँधेरा हैं ,
टूटा सा हिस्सा , कुछ उनका हैं कुछ मेरा हैं ,
अब मेरे कंगन तडपते हैं उनकी एक मुलाकात के लिए ,
विरह की अग्नि में तडपती हैं पायल हर रात के लिए ,
जलकर बुझते हैं, बुझके फिर सुलग उठते यादो के अंगारे,
ये जग झूठा हैं बस तुम ही सच हो मेरे प्राण प्यारे,
सारे जगत से मैंने मुह मोड़ लिया ,
मेरी ये पलकें क्या झूकी,
काजल ने आँखों का साथ छोड़ दिया ,
वह भी क्या बेला थी यह भी क्या बेला हैं
धड़कन की कम्पन अब भी हैं पर “ह्रदय “ अकेला हैं !
वह संग भी हैं पर पास नहीं ,
खुशिया तो हैं पर ख़ुशी का तनिक भी एहसास नहीं ,
ना जाने कब वो दिन आएगा जब “नाथ” मेरे आयेंगे
और पहली “रैना “ होगी “ जब हम जगे रह जायेंगे
फिर से चुनरी लहराएगी , चूडिया इतरायेगी , अंगूठी शर्माएगी,
सारी रात रहूंगी उनकी बाहों में जाने वो “रैना “ कब आएगी
.........................................................................अर्चना शर्मा 

Wednesday, March 5, 2014


कुछ पंक्तिया  "मेरे स्वामी " के लिए ...
मेरे मन में मेरे महादेव की मूरत बसती हैं,
जान के मुझको बांवरी दुनिया हंसती हैं,
मीरा तो थी दीवानी शाम की,
मैं तो हूँ उन्मत्त तेरे नाम की,
सूचि स्नेह समर्पित प्रियवर को,
प्रियतम मेरे, प्रेमपात्र के सागर को,,,
आलिंगन उनको तन मन से
जिनके शीश स्वयं गंगा बरसे,
 "सौहार्द " के इश , हैं कैलाशी,
घट -घट वासी अन्तर्यामी,
भोलेनाथ निराले "मेरे स्वामी ".....भोलेनाथ निराले "मेरे स्वामी "
अर्चना शर्मा

Tuesday, January 14, 2014


Meriii saanso me ussiki mohabbat hain,ussi ke dum se meri jannat hain, usi me hain mere dono jahaan, ye dil ki dhadkan bhi usiki amaanat hain...

aaj hawaao me chahat hain bahot khushiya hain aas paas yaa shayad main khush hu, KHUD SE BICHHAD GYI THI , par aaj khud ba khud dhund liyaa jo mere man me hain , aainaa dekhne ki fursat bhi nahi thi aaj khud ko sanwaarna chahti hu, lekin bas mujhe pata hain jo mere man me hain bahot special hain wo....
Archana...
मेरा प्रेम शिव हैं ...
जिसके शीश में चन्द्रमा सुशोभित हैं , जिनकी बेसभूषा से 'जीवन' और 'मृत्यु' का बोध होता है | शीश पर गंगा और चंद्र-जीवन एवं कला के दयोत्म है | शरीर पर चिता की भस्म ... जतजूटधारी, सर्प लपेटे, गले मे हड्डियों एवं नरमुंडो की माला और जिसके भूत-प्रेत, पिशाच आदि गण है! मैं उन्ही की उपासक हूँ , उन्ही से मेरा प्रेम हैं मैं पार्वती नहीं पर वो मेरे शिव हैं ,मेरे शिव हैं !
प्रगाढ़ प्रेम की प्रतिमा मेरे शिव मेरे महादेव ............
उनसे ही ये जगत वो ही जगत के पालनहार .......
अर्चना शर्मा

तू कल भी कशमकश था आज भी हैं ...

तेरी तस्वीर के दो पहलु हैं 
कुछ तू जानता हैं कुछ मैं पहचानती हूँ 
कभी तू ग़म हैं कभी तुझीमें खुशिया हैं ,
कभी अनजान हैं तू मुझसे पर मैं तुझी को जान'ना चाहती हूँ 
कभी दुनिया से नाराज़ तो कभी मेरी दुनिया मुझसे 
कभी तुझसे बहोत दूर जाना चाहती हूँ कभी बस तेरे करीब रहना
कुछ पागल सी हूँ कुछ समझदार भी..
कभी सिर्फ तुझे याद रखना चाहती हु कभी बस तुझे भुलाना ....
तू दर्द हैं कभी , तो कभी तुही सुकून हैं ! 
तेरे साथ रह भी नहीं सकती और तुझे छोड़ना मुमकिन भी नहीं 
तू कल भी कशमकश था आज भी हैं .....
अर्चना शर्मा